28 नवंबर 2014 - 20:24
ग़ज़्जा पट्टी में मानवीय त्रासदी घटित होने की आशंका।

फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रोजगार रिलीफ और निर्माण एजेंसी ने ग़ज़्जा पट्टी में मानवीय त्रासदी घटित होने के संबंध में चेतावनी दी है।

अहले बैत (अ) समाचार एजंसी अबना के अनुसार फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रोजगार रिलीफ और निर्माण एजेंसी ने ग़ज़्जा पट्टी में मानवीय त्रासदी घटित होने के संबंध में चेतावनी दी है। फारस न्यूज़ एजेंसी रिपोर्ट के अनुसार ग़ज़्जा पट्टी में बाढ़ के कारण सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं और इस एजेंसी ने इस क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा कर दी है। इस बीच इस एजेंसी के आयुक्त पीर कराहनबोल ने कहा कि गज़्जा पट्टी की मानव स्थिति बहुत बुरी है और अगर राहत के लिए कोई उपाय न किया गया तो फिलिस्तीनियों को मानव त्रासदी का सामना करना पड़ेगा।